Thursday, February 6, 2025
Homeगडचिरोली191 बटालियन CRPF द्वारा किया वृक्षारोपण

191 बटालियन CRPF द्वारा किया वृक्षारोपण

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

#191CRPF bataliyan#gadchiroli#✍️गड़चिरोलो:191 बटालियन एवं इसकी गड़चिरोली जिले में तैनात विभिन्न कंपनियों द्वारा आज एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक पश्चिम सेक्टर के नेतृत्व में, पुलिस उप महानिरीक्षक परिचालन गडचिरोली एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रेज के मार्गदर्शन में इस वर्ष 191 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को कुल 6000 पौधे लगाने का लक्ष्य सौंपा गया था। जिसके लिए बारिश से पहले, वडसा, कोटमी, हेडरी ,कसनसूर, गट्टा एवं एटापल्ली सहित उनके नजदीकी ईलाकों में 6000 गड्डे खोदे गये, वन विभाग की संबंधित शाखाओं के सहयोग से पौधे प्राप्त किये गये। इस दौरान पिछले 15 दिनों में विशेष अभियान के तहत गडचिरोली जिले में विभिन्न कंपनी लोकशनों व

मुख्यालय देसाईगंज, (वडसा) में नीम, जामुन, सीताफल, ईमली, कंरजी, आंवला, शिसु, सजना, रिठा, अमलतास आदि के पौधे लगाने निर्धारित 6000 पौधों के लक्ष्य को प्राप्त किया गया। इस दौरान श्री सत्य प्रकाश कमाण्डेट महोदय 191 बटालियन, केरिपुबल द्वारा समय-समय पर अपने संदेशों में पौधारोपण के फायदों के बारे में कार्मिकों व आम नागरिकों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि वृक्षों से हमें अनगिनत लाभ होते हैं जैसे: आक्सीजन मिलती है, शुद्ध हवा मिलती है, समय-समय पर

बारिश होती है, मृदा कट नहीं हो पाता है, असंतुलित जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण स्थापित होता है। प्रत्येक पारिवारिक सदस्य को हर साल कम से कम 1 पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया गया। पौधा रोपण के साथ-साथ हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए।

बटालियन द्वारा विगत वर्षों में भी जैसे वर्ष 2020 में 5100. 2021 में 3000 एवं 2022 में निर्धारित 6000 पौधारोपण के लक्ष्य को निर्धारित कार्ययोजना से पहले ही हासिल कर सफलतम अभियानों में शामिल किया जा चुका है। इन वृक्षारोपण कार्यक्रमों में वन विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभिन्न वृक्षारोपण कार्यक्रमों को स्थानीय जनता द्वारा भी सराहा गया।

- Advertisement -
spot_img
भरत दयलानी
मुख्य सपांदक
phone
RELATED ARTICLES
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

विकासकामांना पूर्ण वेगाने पूढे न्या – मुख्य सचिव सुजाता सौनिक दोन आठवड्याच्यावर विकासकामे प्रलंबित ठेवू नये शासकीय कामात तंत्रज्ञानाचा वापर वाढवा

✍️गडचिरोली दि. 22: राज्याच्या मुख्य सचिव सुजाता सौनिक यांनी आज गडचिरोलीत प्रशासकीय यंत्रणेचा आढावा घेतांना जिल्ह्यातील विकास कामांना गती देत त्या पूर्ण वेगाने पूढे...

दावोसमध्ये पहिला सामंजस्य करार ‘गडचिरोलीसाठी’ महाराष्ट्राच्या विकासाला मोठा बुस्ट : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहिल्या दिवशी 6,25,457 कोटी रुपयांचे गुंतवणूक करार

✍️गडचिरोली दि.22 : दावोसमध्ये वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरमचे उद्घाटन झाल्यानंतर मुख्यमंत्री तथा गडचिरोली जिल्ह्याचे पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या नेतृत्त्वात राज्यात गुंतवणूकिचा पहिला करार गडचिरोलीसाठी करण्यात...

Recent News

Most Popular

Recent Comments