Wednesday, January 15, 2025
HomeगडचिरोलीBihar Board 12th results were released on these dates in the last...

Bihar Board 12th results were released on these dates in the last 5 years know all details

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने अभी तक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है, हालांकि वे अगले सप्ताह इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकते हैं। बिहार बोर्ड द्वारा स्कोर घोषित किए जाने से पहले, आइए जानते हैं पिछले 5 सालों में बिहार बोर्ड ने किस- किस तारीख को परिणाम जारी किए गए थे।

इस साल बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थीं, लेकिन बोर्ड ने अभी तक इंटर के नतीजों की तारीख जारी नहीं की है। पिछले कुछ वर्षों में, बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के बोर्ड के परिणाम परीक्षा समाप्त होने के 50 दिनों के भीतर जारी कर रहा है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता था। आइए एक नजर डालते हैं।

साल     परीक्षा का समय                  रिजल्ट की तारीख

2018    फरवरी 6 से 16                     6 जून

2019    फरवरी 6 से 16                    30 मार्च

2020    फरवरी 3 से 13                    24 मार्च

2021    फरवरी 2 से 13                    26 मार्च

2022    फरवरी 1 से 14                   16 मार्च

2018 में, बीएसईबी ने कक्षा 12 की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की थी, लेकिन परिणाम महीनों बाद 6 जून को घोषित किया गया था। जिसके बाद बिहार बोर्ड ने समयरेखा में सुधार करना शुरू कर दिया था। परीक्षाओं के बाद, बोर्ड ने इंटर परीक्षा में 50 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न लागू करने का निर्णय लिया। प्रैक्टिकल वाले पेपर में, कुल 100 अंकों में से 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए और 70 अंक थ्योरी परीक्षा के लिए थे। 70 अंकों के थ्योरी पेपर में कुल 50 प्रतिशत यानी 35 अंकों के प्रश्न एमसीक्यू के रूप में पूछे गए थे, जबकि बाकी 35 अंक सब्जेक्टिव थ्योरी प्रश्न थे।

जिसके बाद से, अगले वर्ष 50 दिनों के भीतर परिणाम घोषित किया गया, यानी 2019 में 6 फरवरी से 16 फरवरी तक थ्योरी परीक्षा आयोजित की गई थी और परिणाम 30 मार्च को घोषित किया गया था।

साल 2019 में, बीएसईबी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में एक एक्स्ट्रा ऑप्शनल पेपर पेश किया। जिसमें बोर्ड ने छात्रों को विशेष स्ट्रीम से संबंधित छठा पेपर या अतिरिक्त विषय के रूप में 12 भाषाओं में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन भी दिया था। इसके बाद, बिहार बोर्ड ने थ्योरी परीक्षा समाप्त होने के 50-60 दिनों से भी कम समय में परिणाम जारी करने की प्रवृत्ति को आगे बढ़ाया।

साल 2020 में कोरोना वायरस महामारी अपने चरम पर थी। उस समय इंटर की परीक्षा 3 फरवरी से 13 फरवरी तक हुई और 24 मार्च को रिजल्ट घोषित हुआ। फिर 2021 में 13 फरवरी को परीक्षा संपन्न होने के बाद 26 मार्च को रिजल्ट घोषित किया गया था।

 

 

 

[ad_2]

- Advertisement -
spot_img
भरत दयलानी
मुख्य सपांदक
phone
RELATED ARTICLES
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

48 नक्षलवाद्यांनी लॉयड्स मेटल्समध्ये काम करून नवीन मार्ग शोधला

✍️ गडचिरोली:  नक्षलवादी मुख्य प्रवाहात परतल्याने आशेचा नवा किरण दिसू लागला आहे. वास्तविक, येथील पोलिसांनी आत्मसमर्पण केलेल्या ४८ नक्षलवाद्यांना अलीकडेच स्थापन झालेल्या लॉयड्स मेटल्स...

गडचिरोली जिल्ह्यातील पत्रकारांनी गांधी चौकातून बाईक रॅली च्या माध्यमातून मुक मोर्चा काढला.

गडचिरोली., 9 जानेवारी (हिं.स.)।छत्तीसगड मधील एनडीटीव्ही चे पत्रकार मुकेश चंद्राकर यांची नुकतीच खाण माफियांनी निघृण हत्या केली. महाराष्ट्रातही असे अवैध धंदे करणाऱ्या माफियांची पत्रकारांना...

Recent News

Most Popular

Recent Comments