Tuesday, January 14, 2025
HomeगडचिरोलीChirag Paswan reached RJD Iftar party raised slogans that not allow BJP...

Chirag Paswan reached RJD Iftar party raised slogans that not allow BJP to come to power

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

आरजेडी की इफ्तार पार्टी में लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की मौजूदगी ने बिहार की सियासत में अटकलों का बाजार एक बार फिर तेज कर दिया है। रविवार को आरजेडी की ओर से आयोजित दावत-ए-इफ्तार में एक ओर जहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर चिराग पासवान भी पहुंचे। चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हालांकि इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी मिलता हूं, पैर छूता हूं। विरोध नीतियों का करता हूं, व्यक्ति विशेष से कोई लेना-देना नहीं है।

चिराग पासवान ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता एक भ्रम मात्र है। एक मंच पर प्रधानमंत्री पद के इतने दावेदार हैं, तो व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं इतनी हावी हो जाती है कि ऐसे में किसी एक को कोई नेता मान लें, ऐसा नहीं होता। आरजेडी के इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान जब पहुंचे तो युवाओं में तेजस्वी-चिराग को लेकर काफी उत्साह रहा और जमकर नारेबाजी की। तेजस्वी-चिराग जिंदाबाद और भाजपा को सत्ता में नहीं आने देंगे के नारे भी लगे। हालांकि, इस नारेबाजी के बीच चिराग पासवान झेंपते हुए नजर आए। 

बता दें कि शुक्रवार को लोजपा (रामविलास) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया। लोजपा (रामविलास) बिहार की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी। चिराग की बीजेपी से करीबी और एनडीए में वापसी की अटकलों के बीच यह चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है। चिराग पासवान के इस कदम के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस बीच आज आरजेडी की इफ्तार पार्टी में जिस तरह से तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान का जिस गर्मजोशी से स्वागत किया,  उसे देखकर यह कयास लगने लगा है कि सूबे की सियासत में एक बार फिर से कोई बड़ा खेला हो सकता है।

‘एकला’ चलेंगे चिराग पासवान, BJP से गठबंधन नहीं! बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा रामविलास

मालूम हो कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। नीतीश की इफ्तार पार्टी का बीजेपी समेत कई विपक्षी दलों को भी न्योता दिया गया था। लेकिन बीजेपी ने रामनवमी पर सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा के चलते सीएम की इफ्तार पार्टी का बहिष्कार किया। वहीं लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान नीतीश की इफ्तार पार्टी से दूरी बना ली। 

बता दें कि चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा में में टूट हुई थी। फिर चिराग एनडीए से अलग हो गए थे। अब एक बार फिर से चिराग पासवान की एनडीए में अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं लेकिन चिराग की ओर से यह बयान आना कि राज्य की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी, इसके कई मायने निकाले जा सकते हैं। वहीं आरजेडी की इफ्तार पार्टी में जिस गर्मजोशी से चिराग पासवान का तेजस्वी ने स्वागत किया, उसे देखने के बाद तो सूबे की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है।

PHOTO: राबड़ी आवास पर आरजेडी की इफ्तार पार्टी, नीतीश भी पहुंचे; तेजस्वी ने CM को पहनाई टोपी

गौरतबल है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार के धुर विरोधी के रूप में जाने जाते हैं। रविवार की सुबह चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन की बात कही थी। शाम में वह राबड़ी आवास पर आरजेडी की इफ्तार पार्टी में शामिल हो गए। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने भतीजे चिराग पासवान का नाम सुनते ही भड़क उठे। जब पशुपति पारस से चिराग पासवान को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कह दिया कि अरे यार, चिराग पासवान का नाम क्यों लेते हो, मेरे बारे में कहो, एनडीए के बारे में कहो। 

[ad_2]

- Advertisement -
spot_img
भरत दयलानी
मुख्य सपांदक
phone
RELATED ARTICLES
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

48 नक्षलवाद्यांनी लॉयड्स मेटल्समध्ये काम करून नवीन मार्ग शोधला

✍️ गडचिरोली:  नक्षलवादी मुख्य प्रवाहात परतल्याने आशेचा नवा किरण दिसू लागला आहे. वास्तविक, येथील पोलिसांनी आत्मसमर्पण केलेल्या ४८ नक्षलवाद्यांना अलीकडेच स्थापन झालेल्या लॉयड्स मेटल्स...

गडचिरोली जिल्ह्यातील पत्रकारांनी गांधी चौकातून बाईक रॅली च्या माध्यमातून मुक मोर्चा काढला.

गडचिरोली., 9 जानेवारी (हिं.स.)।छत्तीसगड मधील एनडीटीव्ही चे पत्रकार मुकेश चंद्राकर यांची नुकतीच खाण माफियांनी निघृण हत्या केली. महाराष्ट्रातही असे अवैध धंदे करणाऱ्या माफियांची पत्रकारांना...

Recent News

Most Popular

Recent Comments