Friday, May 16, 2025
HomeगडचिरोलीCongress Files episode released priyanka gandhi painting rana kapoor coal scam bjp...

Congress Files episode released priyanka gandhi painting rana kapoor coal scam bjp twitter – India Hindi News

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने ‘Congress Files’ का सोमवार को दूसरा और मंगलवार को तीसरा एपिसोड जारी कर दिया है। इस बार भाजपा ने कांग्रेस पर यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के जरिए निशाना साधा है। साथ ही पार्टी ने कोयला घोटाला पर भी UPA सरकार पर सवाल उठाए। इससे पहले ‘कांग्रेस मतलब करप्शन’ नाम से पोस्ट किए गए वीडियो में कांग्रेस पर 48,20,69,00,00,000 रुपये की लूट के आरोप लगाए थे।

ताजा वीडियो में भाजपा ने लिखा, ‘कोयले की दलाली में काले हुए ‘हाथ’ की कहानी…’। इसके जरिए पार्टी ने ‘साल 2012 के कोयला घोटाले’ का जिक्र किया और कहा ‘कोयला दलाली में कांग्रेस का हाथ ही काला नहीं हुआ था, बल्कि कांग्रेस की UPA सरकार पर कालिख पुत गई थी।’ पार्टी ने कई मीडिया रिपोर्ट्स भी साझा की हैं। 

प्रियंका गांधी और पेंटिंग

कपूर की तरफ से प्रवर्तन निदेशालय को दिए गए बयान का वीडियो में हवाला दिया है। कपूर ने दावा किया था कि उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा से एमएफ हुसैन की पेंटिंग 2 करोड़ रुपये में खरीदने का दबाव बनाया गया। साथ ही इसके बदले उन्हें पद्म भूषण देने का वादा किया गया था। वीडियो में दावा किया गया है कि उन रुपयों का इस्तेमाल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इलाज में किया जाना था।

मामला समझें

9-10 मार्च 2020 में कपूर ने ईडी के सामने बयान दिए थे कि यह बिक्री कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा ने कराई थी। उन्होंने बताया था कि इस खरीद के कुछ दिन बाद ही कांग्रेस के एक अन्य नेता अहमद पटेल ने उनकी तारीफ की थी और बताया था कि अवॉर्ड के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा। अप्रैल 2022 में ईडी की तरफ से मुंबई की PMLA कोर्ट में दाखिल किए गए पूरक आरोपपत्र में ये बातें शामिल थीं।

[ad_2]

- Advertisement -
spot_img
भरत दयलानी
मुख्य सपांदक
phone
RELATED ARTICLES
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

फौजदार अभिजीत काळे यांना गडचिरोली जिल्ह्यातील उल्लेखनिय कामगिरीसाठी पोलीस महासंचालक सन्मानचिन्ह प्रदान

✍️ :पोलिस उपनिरीक्षक अभिजीत काळे यांना गडचिरोली जिल्ह्यात पोलीस दलातील उल्लेखनिय कामगिरी करुन बजाविलेल्या सेवेसाठी २०२४ या वर्षाकरीता 'पोलीस महासंचालक सन्मानचिन्ह प्रदान महाराष्ट्र दिनी...

सामान्य माणसाचे विकासाचे स्वप्न लवकरच पूर्ण होईल – सहपालकमंत्री आशिष जयस्वाल यांची महाराष्ट्र दिनी ग्वाही

गडचिरोली, (जिमाका) दि.01: 'सामान्य माणसाच्या विकासाचे स्वप्न पूर्ण करण्याकरिता आवश्यक पायाभूत सुविधा निर्माण करण्यासाठी शासन प्रयत्न करत आहे. हे स्वप्न लवकरच पूर्ण होईल,' अशी...

Recent News

Most Popular

Recent Comments