Monday, March 24, 2025
Homeगडचिरोलीdelhi excise policy case punjab cm bhagwant mann to accompany arvind kejriwal...

delhi excise policy case punjab cm bhagwant mann to accompany arvind kejriwal to cbi office

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सीबीआई ने कथित शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को रविवार को तलब किया है। सूत्रों ने बताया कि रविवार को सीबीआई के सामने पेशी के लिए जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घर से निकलेंगे तब उनके साथ पूरी लाव-लश्कर मौजूद होगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ होंगे। भगवंत मान (Bhagwant Mann) केजरीवाल के साथ सीबीआई के कार्यालय तक जाएंगे। भगवंत मान के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और दिल्ली के मंत्री भी केजरीवाल के साथ सीबीआई मुख्यालय जाएंगे। 

पूरी कैबिनेट होगी साथ

यही नहीं दिल्ली में कैबिनेट से जुड़े सभी मंत्री और पार्टी के सभी राज्यसभा सांसद भी केजरीवाल के साथ सीबीआई दफ्तर जाएंगे। इससे रविवार को सड़कों पर भारी जाम भी रहने की संभावना है क्योंकि पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ ही आम कार्यकर्ता भी उनके साथ सीबीआई दफ्तर तक जाएंगे। बताया जा रहा है कि सुबह में सबसे पहले पार्टी के सभी सांसद, मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। उसके बाद वहां से मुख्यमंत्री के साथ सीबीआई दफ्तर के लिए रवाना होंगे। 

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कड़ा पहरा रहेगा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई मुख्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान भारी संख्या में तैनाती रहेंगे। करीब एक हजार से अधिक सुरक्षाकमी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा एहतियातन आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा कड़ी की जाएगी। मालूम हो कि सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को रविवार सुबह 11 बजे सीबीआई मुख्यालय बुलाया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सीबीआई मुख्यालय और आप दफ्तर के बाहर सड़कों पर पर्याप्त संख्या में अवरोधक लगाए जाएंगे। 

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर भी CBI ने अपनाई थी यही रणनीति

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मालूम हो कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पिछले महीने इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। उधर, आप ने इस मामले को अपने नेताओं के खिलाफ साजिश बताया है। सीबीआई अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने केजरीवाल को रविवार को पेश होने को कहा है क्योंकि इस क्षेत्र में रविवार को कार्यालय बंद रहते हैं। सनद रहे सीबीआई (CBI) ने जब मनीष सिसोदिया को अपने मुख्यालय बुलाया था तब भी यही रणनीति अपनाई थी। 

सड़क पर उतरेगी AAP

सूत्रों ने बताया कि मान के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और दिल्ली के मंत्री भी केजरीवाल के साथ होंगे। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल के राजघाट जाने की संभावना है। वह सीबीआई मुख्यालय पहुंचने से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को याद कर सकते हैं। उधर, आम आदमी पार्टी ने रविवार को व्यापक विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। इस बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) देश के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। यही कारण है कि इसे रौंदने के प्रयास किए जा रहे हैं।

[ad_2]

- Advertisement -
spot_img
भरत दयलानी
मुख्य सपांदक
phone
RELATED ARTICLES
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

विकासकामांना पूर्ण वेगाने पूढे न्या – मुख्य सचिव सुजाता सौनिक दोन आठवड्याच्यावर विकासकामे प्रलंबित ठेवू नये शासकीय कामात तंत्रज्ञानाचा वापर वाढवा

✍️गडचिरोली दि. 22: राज्याच्या मुख्य सचिव सुजाता सौनिक यांनी आज गडचिरोलीत प्रशासकीय यंत्रणेचा आढावा घेतांना जिल्ह्यातील विकास कामांना गती देत त्या पूर्ण वेगाने पूढे...

दावोसमध्ये पहिला सामंजस्य करार ‘गडचिरोलीसाठी’ महाराष्ट्राच्या विकासाला मोठा बुस्ट : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहिल्या दिवशी 6,25,457 कोटी रुपयांचे गुंतवणूक करार

✍️गडचिरोली दि.22 : दावोसमध्ये वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरमचे उद्घाटन झाल्यानंतर मुख्यमंत्री तथा गडचिरोली जिल्ह्याचे पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या नेतृत्त्वात राज्यात गुंतवणूकिचा पहिला करार गडचिरोलीसाठी करण्यात...

Recent News

Most Popular

Recent Comments