Tuesday, January 14, 2025
Homeगडचिरोलीdelhi police recruitment process initiated 7883 constable posts vacant in delhi

delhi police recruitment process initiated 7883 constable posts vacant in delhi

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस में सेवा करने का सपना पालने वाले जवानों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली पुलिस में बड़ी संख्या में कांस्टेबलों के पद खाली हैं। यही नहीं जल्द ही इन खाली पदों पर भर्तियां होंगी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि दिल्ली के लगभग सभी पुलिस थानों में रिक्तियां हैं। इस साल 1 मार्च तक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के कुल 7,883 पद खाली थे।  

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह भी बताया कि दिल्ली पुलिस ने इन पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को अनुरोध प्रस्तुत कर दिया है। यही नहीं भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी का हवाला दिया। दरअसल, कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने पूछा था कि क्या गृह मंत्री 1 मार्च, 2023 तक दिल्ली के पुलिस स्टेशनों में पुलिस कांस्टेबलों की कुल रिक्तियों की संख्या बताने की कृपा करेंगे?

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपने जवाब में कहा है कि दिल्ली पुलिस ने सूचित किया है कि 1 मार्च, 2023 तक पुलिस थानों में कांस्टेबल के 7883 पद खाली थे। दिल्ली पुलिस ने इन पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को मांग प्रस्तुत कर दी है। भर्ती प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। यानी कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं अच्छी खबर है कि जल्द दिल्ली पुलिस में भर्ती आ सकती है। गौर करने वाली बात यह कि दिल्ली पुलिस में जाने के लिए युवा वर्षों तक तैयारियां करते हैं। 

दिल्ली केवल एक केंद्र शासित प्रदेश भर नहीं है। दिल्ली देश की राजधानी है। ऐसे में दिल्ली की भारी भरकम जनसंख्या को देखते हुए पुलिसिंग की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त होना चाहिए। श्रीवास्तव समिति की सिफारिशों के बाद, दिल्ली पुलिस की ताकत को 76,000 से ऊपर के वर्तमान स्तर तक बढ़ा दिया गया। फिर भी दिल्ली पुलिस की चुनौतियां कई गुना ज्यादा हैं। मौजूदा वक्त में दिल्ली में छह रेंज, 15 जिले और 209 पुलिस स्टेशन हैं। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) शायद दुनिया की सबसे बड़ी महानगरीय पुलिस है। यह लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क और टोक्यो से भी बड़ी है।

[ad_2]

- Advertisement -
spot_img
भरत दयलानी
मुख्य सपांदक
phone
RELATED ARTICLES
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

48 नक्षलवाद्यांनी लॉयड्स मेटल्समध्ये काम करून नवीन मार्ग शोधला

✍️ गडचिरोली:  नक्षलवादी मुख्य प्रवाहात परतल्याने आशेचा नवा किरण दिसू लागला आहे. वास्तविक, येथील पोलिसांनी आत्मसमर्पण केलेल्या ४८ नक्षलवाद्यांना अलीकडेच स्थापन झालेल्या लॉयड्स मेटल्स...

गडचिरोली जिल्ह्यातील पत्रकारांनी गांधी चौकातून बाईक रॅली च्या माध्यमातून मुक मोर्चा काढला.

गडचिरोली., 9 जानेवारी (हिं.स.)।छत्तीसगड मधील एनडीटीव्ही चे पत्रकार मुकेश चंद्राकर यांची नुकतीच खाण माफियांनी निघृण हत्या केली. महाराष्ट्रातही असे अवैध धंदे करणाऱ्या माफियांची पत्रकारांना...

Recent News

Most Popular

Recent Comments