Wednesday, January 15, 2025
HomeगडचिरोलीFaf du plessis Longest Six in IPL 2023 M Chinnaswamy Highest Run...

Faf du plessis Longest Six in IPL 2023 M Chinnaswamy Highest Run Chase Virat Kohli Nicholas Pooran Know 5 big things related to RCB vs LSG match

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

[ad_1]

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2023 के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर एक विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली समेत कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। 213 रनों के लक्ष्य को एलएसजी ने मैच की आखिरी गेंद पर हासिल किया। लखनऊ के लिए मार्कस स्टॉयनिस ने 30 गेंदों पर 65 रन बनाए तो निकोलस पूरन ने 19 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी खेल आरसीबी के मुंह से जीत छीनी। आइए जानते हैं मैच की 5 बड़ी बातें।

VIDEO: विराट कोहली ने मार्क वुड की 148.9 Kmph की गेंद पर लगाया दनदनाता छक्का, हर कोई रह गया हैरान

विराट कोहली का रिकॉर्ड अर्धशतक

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ विराट कोहली ने 35 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यह एलएसजी के खिलाफ उनका पहली फिफ्टी थी। इसी के साथ वह आईपीएल की में 13 टीमों के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। इस सूची में उन्होंने डेविड वॉर्नर, गंभीर गंभीर और शिखर धवन जैसे बल्लेबाजों को पछाड़ा है जिनके नाम 12-12 टीमों के खिलाफ अर्धशतक लगाकर लगाने का रिकॉर्ड है। कोहली ने इस मैच में 61 रन बनाकर आउट हुए।

आईपीएल 2023 का सबसे लंबा छ्क्का

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल 2023 का सबसे लंबा छ्क्का लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लगाया। 15वां ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई की चौथी गेंद पर उन्होंने 115 मीटर दूर गेंद को मारा। डु प्लेसिस का यह छक्का मैदान के बाहर कार पार्किंग में जाकर गिरा। आईपीएल 2023 में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शिवम दूबे 102 मीटर के साथ दूसरे पायदान पर हैं। वहीं रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्ला गुरबाज और नेहाल वढेरा ने 101-101 मीटर लंबा छक्का लगाया है।

WTC की रणनीति NCA में होगी तैयार, जल्द जुटेगा भारतीय सपोर्ट स्टाफ

कोहली,डुप्लेसिस और मैक्सवेल ने आरसीबी के लिए रचा इतिहास

आरसीबी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे। बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने 61 रनों की धुआंधार पारी खेली, वहीं उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने नाबाद 79 और ग्लेन मैक्सवेल ने 59 रन बनाए। ऐसा पहली बार हुआ है जब आरसीबी के लिए टॉप 3 बल्लेबाजों ने 50 से अधिक रन बनाए हो। इसी के साथ आरसीबी आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाली 5वीं टीम बनी है।

पूरन ने जड़ा आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

लखनऊ सुपर जाएंट्स के विकेट कीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आरसीबी के खिलाफ इस मैच में 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यह आईपीएळ के इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस के नाम है जिन्होंने 14-14 गेंदों पर यह कमाल किया था। वहीं पूरन के अलावा यूसुफ पठान और सुनील नरेन ने 15-15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है।

विराट कोहली ने आईपीएल में रच दिया इतिहास, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर जैसे बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

चिन्नास्वामी में चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 212 रन चेज कर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे बड़ी रन चेज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था जिन्होंने 2018 में आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 206 रन बनाए थे। मगर लखनऊ ने 213 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

[ad_2]

- Advertisement -
spot_img
भरत दयलानी
मुख्य सपांदक
phone
RELATED ARTICLES
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

48 नक्षलवाद्यांनी लॉयड्स मेटल्समध्ये काम करून नवीन मार्ग शोधला

✍️ गडचिरोली:  नक्षलवादी मुख्य प्रवाहात परतल्याने आशेचा नवा किरण दिसू लागला आहे. वास्तविक, येथील पोलिसांनी आत्मसमर्पण केलेल्या ४८ नक्षलवाद्यांना अलीकडेच स्थापन झालेल्या लॉयड्स मेटल्स...

गडचिरोली जिल्ह्यातील पत्रकारांनी गांधी चौकातून बाईक रॅली च्या माध्यमातून मुक मोर्चा काढला.

गडचिरोली., 9 जानेवारी (हिं.स.)।छत्तीसगड मधील एनडीटीव्ही चे पत्रकार मुकेश चंद्राकर यांची नुकतीच खाण माफियांनी निघृण हत्या केली. महाराष्ट्रातही असे अवैध धंदे करणाऱ्या माफियांची पत्रकारांना...

Recent News

Most Popular

Recent Comments