Wednesday, January 15, 2025
HomeगडचिरोलीIPL 2023 Flop Playing XI Rohit Sharma Captain Prithvi Shaw Riyan Prag...

IPL 2023 Flop Playing XI Rohit Sharma Captain Prithvi Shaw Riyan Prag Jofra Archer Kagiso Rabada Dinesh Kathik Included

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

[ad_1]

आईपीएल 2023 का खिताब जीतकर महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स 5वीं बार चैंपियन बनी। इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए पूरे दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इन खिलाड़ियों को चुनकर कई क्रिकेट दिग्गजों ने टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेइंग इलेवन भी बनाई। लेकिन आज हम आपके लिए सीजन-16 की फिसड्डी यानी फ्लॉप प्लेइंग इलेवन लेकर आए हैं। जी हां, इस टीम के कप्तान और कोई नहीं बल्कि रोहित शर्मा होंगे। इस फिसड्डी प्लेइंग इलेवन में हमने 7 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ियों को ही चुना है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

शॉन पोलक ने चुनी IPL 2023 की इंटरनेशनल इलेवन, 7 देशों के खिलाड़ियों को किया शामिल

ओपनिंग बैट्समैन (पृथ्वी शॉ और रोहित शर्मा)

आईपीएल 2023 की फिसड्डी प्लेइंग इलेवन के सलामी बल्लेबाजों के रूप में हमने दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ के साथ एमआई के रोहित शर्मा को चुना है। दोनों ही बल्लेबाजों के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा। शॉ ने जहां 8 मैचों में 13.25 की औसत के साथ 106 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा के बल्ले से 16 मैचों में 20.75 की औसत के साथ 332 ही रन निकले। रोहित मात्र 2 बार पूरे सीजन में 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे।

आयरलैंड के खिलाफ भी इंग्लैंड का बैजबॉल गेम जारी, पहले दिन ठोके इतने रन

मिडिल ऑर्डर (दीपक हुड्डा, एडन मार्क्रम, हैरी ब्रुक)

इस फिसड्डी प्लेइंग इलेवन के मिडिल ऑर्डर में हमने दो विदेशी तो एक भारतीय खिलाड़ी को जगह दी है। दीपक हुड्डा के लिए 2022 का आईपीएल शानदार रहा था, मगर इस सीजन वह बिल्कुल लय में नहीं दिखे। सीजन-16 में उनके बल्ले से 12 मैचों में 7.64 की औसत से मात्र 84 ही रन निकले। वहीं  इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रुक ने एक शतक के साथ 11 मैचों में 190 रन निकले। एडम मार्क्रम के प्रदर्शन की बात करें तो, 13 मैचों में एसआरएच के कप्तान ने 22.55 की औसत के साथ 248 रन बनाए।

WTC फाइनल में जरूर खेले ये भारतीय प्लेयर, हेडन की दिली ख्वाहिश, बोले- अगर मैं सेलेक्टर होता तो…

फिनिशर (दिनेश कार्तिक और रियान पराग)

इस टीम के फिनिशर के रूप में हमने आरसीबी के दिनेश कार्तिक और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग को चुना है। कार्तिक ने इस सीजन हर किसी को निराश करते हुए 13 मैचों में 11.67 की औसत के साथ 140 रन बनाए। वहीं पराग के बल्ले से तो 7 मैचों में 78 ही रन निकले।

MS Dhoni Health Update: सर्जरी के बाद कैसी है धोनी की हालत? इतने दिन में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

गेंदबाज (शहबाज अहमद, उमेश यादव, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर)

आईपीएल 2023 की फ्लॉप प्लेइंग इलेवन में हमने स्पिनर के रूप में शहबाज अहमद को तो तेज गेंदबाजों के रूप में उमेश यादव, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर को जगह दी है। शहबाज ने 10 मैचों में 7 ओवर डालकर मात्र 1 विकेट चटकाई, वहीं उमेश के नाम भी 8 मैचों में इतने ही विकेट रही। पंजाब किंग्स के रबाडा ने 6 मैचों में 7 तो मुंबई इंडियंस के जोफ्रा आर्चर ने 5 मैचों में 2 ही विकेट चटकाईं।

[ad_2]

- Advertisement -
spot_img
भरत दयलानी
मुख्य सपांदक
phone
RELATED ARTICLES
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

48 नक्षलवाद्यांनी लॉयड्स मेटल्समध्ये काम करून नवीन मार्ग शोधला

✍️ गडचिरोली:  नक्षलवादी मुख्य प्रवाहात परतल्याने आशेचा नवा किरण दिसू लागला आहे. वास्तविक, येथील पोलिसांनी आत्मसमर्पण केलेल्या ४८ नक्षलवाद्यांना अलीकडेच स्थापन झालेल्या लॉयड्स मेटल्स...

गडचिरोली जिल्ह्यातील पत्रकारांनी गांधी चौकातून बाईक रॅली च्या माध्यमातून मुक मोर्चा काढला.

गडचिरोली., 9 जानेवारी (हिं.स.)।छत्तीसगड मधील एनडीटीव्ही चे पत्रकार मुकेश चंद्राकर यांची नुकतीच खाण माफियांनी निघृण हत्या केली. महाराष्ट्रातही असे अवैध धंदे करणाऱ्या माफियांची पत्रकारांना...

Recent News

Most Popular

Recent Comments