[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारत के वाणिज्यिक दूतावास पर अटैक हुआ है। यह हमला खालिस्तान के समर्थकों ने पंजाब में अमृतपाल सिंह के खिलाफ सख्ती किए जाने के विरोध में किया है। पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उसके कई समर्थकों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 5 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है। अमेरिका में भारत के वाणिज्य दूतावास पर अटैक से भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों में रोष है। अमेरिका में इन लोगों ने प्रदर्शन किया है और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
अमृतपाल AKF नाम से बना रहा था फौज, बुलेटप्रूफ जैकेट और राइफलें बरामद
सैन फ्रांसिस्को में हमले के बाद भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों के संगठन फाउंडेशन फॉर इंडिया ऐंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज ने इसकी आलोचना की है। संगठन की ओर से कहा गया, ‘हम लंदन और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय प्रतिष्ठानों पर हमले को रोकने में नाकाम व्यवस्था से दुखी हैं। दोनों ही जगहों पर कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही है। आखिर कैसे कुछ कट्टरपंथी लोगों ने भारत के राजनयिक मिशनों पर हमला बोल दिया।’ सोमवार को हुए इस हमले में खालिस्तानी समर्थक नारेबाजी करते हुए घुसे और कौंसुलेट के बाहर लगी बैरिकेडिंग को तोड़ डाला।
उधर अमृतपाल के पीछे दौड़ रही पुलिस, इधर भुनाने में जुट गई AAP
इन लोगों ने यहां दो खालिस्तानी झंडे भी लगा दिए। हालांकि बाद में कौंसुलेट में तैनात कर्मचारियों ने इन्हें तुरंत ही हटा दिया। इसके बाद कुछ और लोग अंदर घुस आए और उन्होंने वाणिज्य दूतावास के दरवाजे और खिड़कियों पर लोहे की रॉड से हमला करना शुरू कर दिया। फिलहाल इस मामले में सैन फ्रांसिस्को पुलिस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता अंजय भुतोरिया ने इस अटैक की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह हिंसक घटना भारत और अमेरिका के कूटनीतिक रिश्तों के लिए चिंता की बात है। इसके अलावा भारतीय अमेरिकी समुदाय के सद्भाव और शांति पर भी यह हमला है।
कितना खतरनाक है शाह को धमकी देने वाला अमृतपाल, जो अब पुलिस को छका रहा
भुतोरिया ने स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि हमला करने वालों को तत्काल अरेस्ट किया जाए और उनके खिलाफ सख्त ऐक्शन हो। उन्होंने कहा कि मैं अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय के लोगों से भी अपील करूंगा कि वे शांति और सद्भाव बनाए रखें। गौरतलब है कि पंजाब में अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ऐक्शन ले रही है।
[ad_2]