Friday, January 17, 2025
HomeगडचिरोलीNow going to US will be more expensive student and tourist visa...

Now going to US will be more expensive student and tourist visa fees hikes Know applicable date – International news in Hindi – अब US जाना होगा और महंगा, स्टूडेंट और टूरिस्ट वीजा फी में इजाफा; जानें

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

US Visa Fee Hike: अमेरिका जाने की चाहत रखने वाले विद्यार्थियों और पर्यटकों को जो बाइडेन प्रशासन ने झटका दिया है। अमेरिकी वीजा 25 डॉलर महंगा होने जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने गैर-आप्रवासी वीजा (Non Immigrant Visa) के शुल्क में वृद्धि की घोषणा की है। घोषणा के मुताबिक, टूरिस्ट वीजा, स्टूडेंट वीजा और एक्सचेंज विजिटर वीजा की फीस में 25 डॉलर की बढ़ोत्तरी की गई है।

अमेरिकी विदेश विभाग के इस फैसले से भारतीय छात्रों और पर्यटकों को बढ़े हुए वीजा फीस का भार झेलना होगा।  पहले यह फीस 160 डॉलर थी जो अब बढ़कर 185 डॉलर हो जाएगा। नई वीजा दरें 30 मई से लागू होंगीं।

वर्तमान विनिमय दरों के अनुसार, नए वीजा नियमों के लागू होने के बाद भारतीय छात्रों को यूएस वीजा के लिए लगभग 15,140 रुपये का भुगतान करना होगा।

अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, अस्थायी कर्मचारियों (एच, एल, ओ, पी, क्यू और आर श्रेणियों) के लिए कुछ याचिका-आधारित गैर-आप्रवासी वीजा के लिए भी शुल्क 190 डॉलर से बढ़कर 205 डॉलर हो जाएगा।

बयान में कहा गया है कि “व्यापारी,निवेशक, और व्यवसाय (ई श्रेणी) में आवेदकों का वीजा शुल् अब 205 से 315 डॉलर तक बढ़ जाएगा। हालांकि, इस नियम से अन्य कांसुलर शुल्क प्रभावित नहीं होते हैं, जिसमें दो साल के निवास के आवश्यक शुल्क की छूट शामिल है। 

अधिकांश गैर-याचिका आधारित एनआईवी के लिए फीस आखिरी बार 2012 में अपडेट की गई थी, और कुछ अन्य एनआईवी फीस आखिरी बार 2014 में अपडेट की गई थीं।

[ad_2]

- Advertisement -
spot_img
भरत दयलानी
मुख्य सपांदक
phone
RELATED ARTICLES
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

48 नक्षलवाद्यांनी लॉयड्स मेटल्समध्ये काम करून नवीन मार्ग शोधला

✍️ गडचिरोली:  नक्षलवादी मुख्य प्रवाहात परतल्याने आशेचा नवा किरण दिसू लागला आहे. वास्तविक, येथील पोलिसांनी आत्मसमर्पण केलेल्या ४८ नक्षलवाद्यांना अलीकडेच स्थापन झालेल्या लॉयड्स मेटल्स...

गडचिरोली जिल्ह्यातील पत्रकारांनी गांधी चौकातून बाईक रॅली च्या माध्यमातून मुक मोर्चा काढला.

गडचिरोली., 9 जानेवारी (हिं.स.)।छत्तीसगड मधील एनडीटीव्ही चे पत्रकार मुकेश चंद्राकर यांची नुकतीच खाण माफियांनी निघृण हत्या केली. महाराष्ट्रातही असे अवैध धंदे करणाऱ्या माफियांची पत्रकारांना...

Recent News

Most Popular

Recent Comments