Tuesday, January 14, 2025
HomeगडचिरोलीSuryakumar Yadav to be stand in captain for Mumbai Indians if Rohit...

Suryakumar Yadav to be stand in captain for Mumbai Indians if Rohit Sharma sits out a few games to manage workload in IPL 2023

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस के लिए पिछला आईपीएल सीजन खराब रहा था। पांच बार की चैंपियन टीम 14 में से 5 मैच भी नहीं जीत पाई थी। कप्तान रोहित शर्मा का भी प्रदर्शन खराब रहा था। वे सीजन में एक अर्धशतक तक नहीं जड़ सके थे। हालांकि, इस बार टीम बैलेंस नजर आ रही है और कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा की भी जिम्मेदारी होगी कि वे टीम को आगे लेकर जाएं, लेकिन कुछ मैचों में सूर्यकुमार यादव भी कप्तानी कर सकते हैं। 

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि रोहित शर्मा को वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से कुछ आईपीएल मैचों में आराम करना होगा। अगर ऐसा होता है तो फिर टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे, जो पिछले कई सीजन से दमदार फॉर्म में हैं और मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी हैं। सूर्यकुमार यादव ने अभी तक आईपीएल में कप्तानी नहीं की है, क्योंकि रोहित की गैर मौजूदगी में किरोन पोलार्ड कप्तान हुआ करते थे। 

किरोन पोलार्ड ने अब आईपीएल से रिटायरमेंट ले लिया है और वे टीम के बल्लेबाजी कोच हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव कैप्टेंसी के सबसे बेहतर विकल्प हैं। खुद रोहित शर्मा ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि खिलाड़ियों को आराम देना है या नहीं, यह पूरी तरह फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है, लेकिन हम चाहेंगे कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल को देखते हुए खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज किया जाए।  

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस की क्या है कमजोरी और ताकत, जोफ्रा आर्चर कर पाएंगे बुमराह की भरपाई?

सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उनको आईपीएल का अच्छा खासा अनुभव है। वे साल 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं। उनको 123 मैचों का अनुभव है। वे इस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज हैं। इससे उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा, लेकिन उनके दिमाग में यह बात भी होगी कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के हर मैच में पहली-पहली गेंद पर आउट हो गए थे।

[ad_2]

- Advertisement -
spot_img
भरत दयलानी
मुख्य सपांदक
phone
RELATED ARTICLES
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

48 नक्षलवाद्यांनी लॉयड्स मेटल्समध्ये काम करून नवीन मार्ग शोधला

✍️ गडचिरोली:  नक्षलवादी मुख्य प्रवाहात परतल्याने आशेचा नवा किरण दिसू लागला आहे. वास्तविक, येथील पोलिसांनी आत्मसमर्पण केलेल्या ४८ नक्षलवाद्यांना अलीकडेच स्थापन झालेल्या लॉयड्स मेटल्स...

गडचिरोली जिल्ह्यातील पत्रकारांनी गांधी चौकातून बाईक रॅली च्या माध्यमातून मुक मोर्चा काढला.

गडचिरोली., 9 जानेवारी (हिं.स.)।छत्तीसगड मधील एनडीटीव्ही चे पत्रकार मुकेश चंद्राकर यांची नुकतीच खाण माफियांनी निघृण हत्या केली. महाराष्ट्रातही असे अवैध धंदे करणाऱ्या माफियांची पत्रकारांना...

Recent News

Most Popular

Recent Comments