Monday, March 24, 2025
HomeगडचिरोलीTu Jhoothi Main Makkaar 200 Crore box office collection Starring ranbir kapoor...

Tu Jhoothi Main Makkaar 200 Crore box office collection Starring ranbir kapoor shraddha kapoor With kartik aaryan Cameo

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Box Office collection of Tu Jhoothi Main Makkaar: साल 2023 हिंदी सिनेमा के लिए बीते कुछ सालों से बेहतर साबित हो रहा है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान ने जहां वर्ल्डवाइड एक हजार करोड़ से अधिक की कमाई की तो दूसरी ओर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। इस बात की आधिकारिक जानकारी लव फिल्म्स द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई है।

कितना हुआ  ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कलेक्शन

लव रंजन निर्देशित रॉम-कॉम फिल्म  ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की 200 करोड़ क्लब में एंट्री हो गई है। लव फिल्म्स के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक बीते दिन फिल्म ने 201 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं इंडिया में ये कमाई 161 करोड़ ग्रॉस हुई है। वहीं नेट कलेक्शन 120.47 करोड़ रुपये रहा है।  ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को दर्शकों के साथ ही साथ क्रिटिक्स ने भी पसंद किया था और फिल्म ने 11 दिन में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। यहां देखें पोस्ट…

कैसी है ‘तू झूठी मैं मक्कार’

‘तू झूठी मैं मक्कार’ कुल मिलाकर एक ठीक- ठाक रॉम कॉम एंटरटेनर फिल्म है, जिसे आप परिवार से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय कर पाएंगे। इस फिल्म में रोमांस है, कॉमेडी है और इमोशन्स भी हैं। ऐसे में इस फिल्म थिएटर्स में देखा जा सकता है। फिल्म के साथ ही इसके गाने भी हिट है, जो सोने पे सुहागे का काम करते हैं। रणबीर- श्रद्धा के अलावा फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर का भी अहम किरदार है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा का कैमियो भी दिलचस्प है।

रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार, होली के खास मौके पर रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।  लव रंजन निर्देशित इस फिल्म में रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर  हैं। बात उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। रणबीर कपूर के साथ एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले रणबीर के रश्मिका संग कुछ फोटोज भी वायरल हुए थे। वहीं एनिमल के अलावा रणबीर, सौरव गांगुली की बायोपिक में भी नजर आएंगे।



[ad_2]

- Advertisement -
spot_img
भरत दयलानी
मुख्य सपांदक
phone
RELATED ARTICLES
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

विकासकामांना पूर्ण वेगाने पूढे न्या – मुख्य सचिव सुजाता सौनिक दोन आठवड्याच्यावर विकासकामे प्रलंबित ठेवू नये शासकीय कामात तंत्रज्ञानाचा वापर वाढवा

✍️गडचिरोली दि. 22: राज्याच्या मुख्य सचिव सुजाता सौनिक यांनी आज गडचिरोलीत प्रशासकीय यंत्रणेचा आढावा घेतांना जिल्ह्यातील विकास कामांना गती देत त्या पूर्ण वेगाने पूढे...

दावोसमध्ये पहिला सामंजस्य करार ‘गडचिरोलीसाठी’ महाराष्ट्राच्या विकासाला मोठा बुस्ट : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहिल्या दिवशी 6,25,457 कोटी रुपयांचे गुंतवणूक करार

✍️गडचिरोली दि.22 : दावोसमध्ये वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरमचे उद्घाटन झाल्यानंतर मुख्यमंत्री तथा गडचिरोली जिल्ह्याचे पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या नेतृत्त्वात राज्यात गुंतवणूकिचा पहिला करार गडचिरोलीसाठी करण्यात...

Recent News

Most Popular

Recent Comments