Thursday, January 22, 2026
HomeUncategorizedभगवान झूलेलाल पर टिप्पणी से भड़का सिंधी समाज,देसाईगंज सिंधी समाज तथा देसाईगंज...

भगवान झूलेलाल पर टिप्पणी से भड़का सिंधी समाज,देसाईगंज सिंधी समाज तथा देसाईगंज संघर्ष समिति ने की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ संपादक भारत दयलानी
देसाईगंज : सिंधी समाज व उनके इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के संबंध में अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में सिंधी समाज,एव देसाईगंज संघर्ष समिति ने उप विभागीय कार्यालय द्वारा महाराष्ट के मुख्यमंत्री तथा महारष्ट पोलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। समाज के सदस्यों ने मांग की है कि ऐसे बयान देने वाले व्यक्ति रायपुर के अमित बघेल पर सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की सामाजिक और धार्मिक सौहार्द

बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर रोक लगे।समाज की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि “सार्वजनिक मंच से सिंधी समाज को ‘पाकिस्तानी’ कहकर संबोधित करने और हमारे आराध्य भगवान श्री झूलेलाल जी पर असम्मानजनक टिप्पणियां समाज की धार्मिक भावनाओं को गहराई से आहत करती हैं।”
ज्ञापन देते समय देसाईगंज संघर्ष समिति के अध्यक्ष भारत दयलानी,लक्ष्मण खत्री,पीकू भाऊ आहूजा,मनोज धामेजा दीपक नागदेवे,पंकज नागदेवे तथा समिति के शेकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथि थे..

उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देश की सामाजिक, धार्मिक एकता और शांति के लिए गंभीर खतरा हैं।सिंधी समाज ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। समाज का कहना है कि, “शांति, भाईचारा और राष्ट्रप्रेम में विश्वास रखने वाला सिंधी समाज अपने धर्म और आराध्य देवता के प्रति अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।”

BHARAT M. DAYALANI
Chief Editor
73870 0041473870 00414
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular