केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी की प्रेरणा से 8 से 22 जनवरी 2023 तक नागपुर में आयोजित ‘खासदार (सांसद) क्रीडा महोत्सव’ का समापन समारोह आज केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, प्रसिद्ध रेसलर दि ग्रेट खली जी और अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

महोत्सव का यह पांचवा साल था। इस वर्ष खासदार (सांसद) क्रीडा महोत्सव में नागपुर के 56,000 खिलाड़ीयों ने शहर के 62 मैदानों पर 15 दिन तक 54 प्रकार के खेल और 12,020 मैचेस खेले। खेल जगत के साथ साथ अनेक फिल्मी हस्तीयां भी इस क्रीडा महोत्सव का हिस्सा रही है।
